Friday, March 27, 2026
Home कोरबा रोटरी क्लब पावरसिटी के डीडी अग्रवाल अध्यक्ष बने

रोटरी क्लब पावरसिटी के डीडी अग्रवाल अध्यक्ष बने

रोटरी ग्लोबल नेक्सस के मृदुल बुधिया अध्यक्ष बने, रोटरी क्लब पावर सिटी व ग्लोबल नेक्स्स का हुआ शपथ समारोह
कोरबा-जमनीपाली (खटपट न्यूज)। कोरबा रोटरी क्लब ऑफ पावर सिटी और रोटरी क्लब ऑफ ग्लोबल नेक्स्स का शपथ ग्रहण समारोह साडा कॉलोनी दर्री स्थित कबीर भवन में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि रोटरी कोऑर्डिनेटर जोन-6 प्रदीप मुखर्जी, डीजीएन मनजीत अरोरा, पीडीजी रंजीत सिंह सैनी शामिल हुए ।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदीप मुखर्जी ने कहा कि रोटरी के सदस्य नहीं रोटेरियन बनकर काम करो। अभी शुरुआत में 25 मेंबर हंै, 100 मेंबर बनाएंगे तो सभी को अवार्ड दूंगा। विशिष्ट अतिथि मनजीत अरोरा ने कहा कि सभी लोग वृक्षारोपण करें ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहे। विशिष्ट अतिथि रंजीत सैनी ने समाज सेवा में पहचान बनाने प्रेरित किया। संजय बुधिया ने कहा जो भी रोटेरियन बनता है वह देश सेवा के साथ-साथ समाज में अच्छे मुकाम पर पहुंचता है। रोटरी क्लब पावरसिटी जमनीपाली में डीडी अग्रवाल अध्यक्ष, संदीप शर्मा सचिव एवं ई-क्लब रोटरी ग्लोबल नेक्सस के मृदुल बुधिया अध्यक्ष, अंश लम्बा सचिव बने। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती ज्योति शर्मा ने किया। रोटरी क्लब में 25 लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर शकील अहमद खान, मनीष अग्रवाल, अमित चौबे, सुधीर जैन, महेंद्र सोनी, करमजीत सिंह, डॉ. रुपाली सुनहरे, पुष्पेंद्र चंद्रा, संजय अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल, उल्लास नायर, पारस जैन, सतनाम अरोरा, संतोष अग्रवाल, उमंग सोनी उपस्थित थे।

Advertisement Carousel