कोरबा(खटपट न्यूज़)। गणेश उत्सव के दौरान समितियों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कड़ी में श्री श्याम गणेश उत्सव समिति इंदिरा नगर दुरपा रोड वार्ड 4, कोरबा ने सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया।

बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई। इसी तरह समिति ने लक्की ड्रा का भी आयोजन किया जिसमें मोहल्ले वासियों के साथ-साथ आसपास के दर्शकों ने भी हिस्सा लिया। लक्की ड्रा में पहला पुरस्कार लाडो ने जीता। दूसरा पुरस्कार अरुणा और तीसरा वसीम ने जीता।

कार्यक्रम के अतिथियों पूर्व पार्षद जिला खनिज संस्थान न्यास के सदस्य मनीष शर्मा, एल्डरमैन बच्चू लाल मखवानी, शहादत अली, टामेश अग्रवाल, श्री मंडल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। अतिथियों ने इस आयोजन को सराहा और कहा कि इस तरह के आयोजन होने से प्रतिभागी बच्चों को सामने आने का अवसर मिलता है तथा सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा मिलता है।

आयोजन को सफल बनाने में श्री श्याम गणेश उत्सव समिति के आबिद अली(विक्की) युवराज निर्मलकर, नान्हे जायसवाल, मोहसिन खान, कन्हैया सिंह,महेशदेवांगन,तसलीम,मुकेश,महेश,राजेन्द्र,निनी,राजेश,भाचा,कादिर,रज्जाक, आशीष, सन्दीप,सोनू, मोना,संजू, नीरज, श्रवण आदि का सहयोग रहा। इसके पश्चात मंगलवार को धूमधाम से गणेश प्रतिमा का विसर्जन हसदेव नदी घाट में किया गया।
00 सत्या पाल 00(7999281136)















