Friday, March 27, 2026
Home कोरबा ओपन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए ट्रेनिंग शुरू

ओपन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए ट्रेनिंग शुरू

कोरबा (खटपट न्यूज)। जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में ओपन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन आगामी नवंबर माह में कोरबा में किया जाएगा। कोरबा में दूसरी बार होने जा रहे इस भव्य आयोजन के लिए तैयारियां चालू हो गई हैं। जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन एवं जिला ओलंपिक संघ कोरबा द्वारा महाराणा प्रताप भवन बुधवारी कोरबा में निशुल्क बॉक्सिंग ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

ट्रेनिंग कैंप में चयनित खिलाड़ी कोरबा में होने वाले बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कोरबा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बालक बालिकाएं बड़ी संख्या में उत्साह के साथ ट्रेनिंग में शामिल हो रहे हैं। इससे पूर्व 2008 में कोरबा में बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था जिसमें अनेक राष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाज आयोजन में शामिल हुए थे। 20 सितंबर से 5 अक्टूबर तक आयोजित इस निशुल्क बॉक्सिंग ट्रेनिंग कैंप में कोरबा जिले के बॉक्सर शामिल हो सकते हैं।

Advertisement Carousel