Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा छत्तीसगढ़ के इन 17 जिलों में अलर्ट, रायपुर-गरियाबंद मार्ग बन्द

छत्तीसगढ़ के इन 17 जिलों में अलर्ट, रायपुर-गरियाबंद मार्ग बन्द

रायपुर(खटपट न्यूज़)। बारिश के मामले में छत्तीसगढ़ को रेड अलर्ट पर रखा गया है। राज्य इन ​जिलों में सबसे ज्यादा खतरा बताया गया है। इधर भारी वर्षा के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गरियाबंद के समीप रायपुर-गरियाबंद राष्ट्रीय राजमार्ग को आवागमन हेतु बंद कर दिया गया है। पुल के 2 फ़ीट ऊपर पानी बह रहा है। जिला प्रशासन द्वारा अलर्ट घोषित किया गया है।

गरियाबंद में तीन दिनों से हो रहे झमाझम बारिश से 210 MCFT क्षमता वाला सिकासेर बांध 91.8% भर गया है। बांध के इंचार्ज सिंह ध्रुव ने बताया कि सोमवार को बांध के 22 गेट में से 17 को खोल दिया गया है। अब 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वेस्ट वियर से भी पानी छोड़ा जा रहा है। बांध में लगी बिजली उत्पादन यूनिट भी चालू कर दी गई है। दोपहर से 2 यूनिट मेगावाट का उत्पादन प्रकिया शुरू कर दी जाएगी। राजिम के त्रिवेणी संगम में देर रात तक जल स्तर बढ़ने की संभावना सिकासेर डैम के गेट खोलने से उसका पानी सीधे पैरी नदी से होकर निकलता है। इसके कारण राजिम में मौजूद त्रिवेणी संगम (पैरी, सोंढुर, महानदी) के पास देर रात तक जल स्तर बढ़ने की संभावना है। सिकासेर के कमांड एरिया में प्रशासन ने मुनादी करवा दी है। नदी किनारे बसे गांव पटोरा, चिखली, पाथर मोहन्दा, भिलाई, नहरगांव, मालगांव, बारूका, जलकुम्भी, गाहदर इन बस्तियों में पानी घुस गया है। इन गांवों को खाली कराने की नौबत आ गई है।
0 इन 17 जिलों में खतरा
रायपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के गरियाबंद, धमतरी, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बलौदा बाजार, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, बिलासपुर, सुकमा, बीजापुर और उनसे लगे जिलों में एक-दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और भारी वर्षा होने की संभावना है।

Advertisement Carousel