
कोरबा (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के कोषाध्यक्ष व मारवाड़ी युवा मंच दर्री जमनीपाली के संस्थापक व पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने एक जरूरतमंद के लिए रक्तदान किया। मनीष अग्रवाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि किसी को ब्लड की जरूरत है तो वे तुरंत बिलासा ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किए। उन्होंने बताया कि यह उनका 18वां रक्तदान है। मनीष अग्रवाल ने सभी से अपील कि है हर 3 से 4 महीने में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इससे शरीर तो स्वस्थ रहता ही है साथ में किसी को नया जीवनदान मिल जाता है। इसके साथ साथ हीमोग्लोबिन इत्यादि का पता चलते रहता है। बिलासा ब्लड बैंक के रमेश द्वारा मनीष के जनहित कार्यों को देखते हुए उन्हें सम्मानित भी किया।















