Thursday, June 25, 2026
Home कोरबा कुर्मी समाज का प्रांतीय सम्मेलन नवम्बर में

कुर्मी समाज का प्रांतीय सम्मेलन नवम्बर में

कोरबा(खटपट न्यूज़)। आदर्श राजवाडे कुर्मि विकास समिति कोरबा की एक महत्वपूर्ण बैठक राजवाडे संस्थान कुंआभट्ठा कोरबा में 12/09/2021को केन्द्रीय अध्यक्ष भोजराम राजवाडे के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर मंथन कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

आगामी नवंबर माहमें भिलाई दुर्ग में कुर्मि समाज का प्रान्तीय सम्मेलन होना सुनिश्चित है उसमें सक्रियता से भाग लेना, सामाजिक संस्थान में विकास कार्य करना,समाज के लोगों को ज्यादा से ज्यादा सक्रिय करना,समिति के पदाधिकारियो का चुनाव कराना आदि अनेक मुद्दों पर चर्चा कर उस पर निर्णय लिया गया l बैठक में केन्द्रीय अध्यक्ष भोजराम राजवाडे,कोरबा शहर ईकाई के अध्यक्ष कृपासिन्धु राजवाडे, टी.आर.राजवाडे,नकुलकुमार राजवाडे,जीवन लाल राजवाडे, हरनारायण राजवाडे,रामेश्वरप्रसाद राजवाडे,रामधन राजवाडे, जगदीश राजवाडे, शिवकुमार राजवाडे, रोहित राजवाडे, प्रीतमलाल राजवाडे, निरंजन लाल राजवाडे, शैलेन्द्र राजवाडे,संतोष कुमार राजवाडे,पुष्प कुमार राजवाडे,हरिश्चन्द्र राजवाडे,शिवनन्दन राजवाडे उपस्थित रहे l

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel