Wednesday, March 25, 2026
Home Uncategorized बिग ब्रेकिंग : टीवी के पॉपुलर एक्टर और ‘बिग बॉस’ विनर...

बिग ब्रेकिंग : टीवी के पॉपुलर एक्टर और ‘बिग बॉस’ विनर सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मौत

मुंबई: पॉप्युलर टीवी ऐक्टर और ‘बिग बॉस 13’ (bigg boss 13)के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla)का निधन हो गया है। सिद्धार्थ (Siddharth Shukla)को हार्ट अटैक आया था। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) रात को दवाई लेकर सोए थे। लेकिन दवाई कौन सी ली थी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla)की डेड बॉडी फिलहाल मुबंई के कूपर अस्पताल में है। बताया जा रहा है कि पोस्टमॉर्टम वहीं पर किया जाएगा। सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) की मौत की खबर से पूरी इंडस्ट्री को शॉक लगा है। वह हाल ही शहनाज गिल के साथ ‘बिग बॉस ओटीटी’ में भी नजर आए थे।जानकारी के मुताबिक, अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पहले कुछ दवाई खाई थीं

लेकिन उसके बाद वह उठ ही नहीं पाए. अस्पताल ने बाद में पुष्टि की है कि सिद्धार्थ की मौत हार्ट अटैक होने से हुई है.टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) ने रियलटी शो बिग बॉस का 13वां सीजन जीता था, इसके अलावा उन्होंने खतरों के खिलाड़ी का सातवां सीजन भी अपने नाम किया था. सीरियल बालिका वधू से सिद्धार्थ शुक्ला ने देश के घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी.मुंबई में 12 दिसंबर 1980 को जन्मे सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी. साल 2004 में उन्होंने टीवी से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. 2008 में वह बाबुल का आंगन छूटे ना नाम के टीवी सीरियल में दिखे थे, लेकिन उनकी असली पहचान बालिका वधू सीरियल से बनी थी जिसने उन्हें घर-घर तक पहुंचा दिया था.

Advertisement Carousel