Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा इल्लीनुमा कीड़े पेड़ों को पहुंचा रहे नुकसान, पर्यावरण हो रहा दूषित

इल्लीनुमा कीड़े पेड़ों को पहुंचा रहे नुकसान, पर्यावरण हो रहा दूषित

कोरबा (खटपट न्यूज)। पिछले एक सप्ताह से शहर के विभिन्न पेड़ों की पत्तियों को चट करने वाले ईल्लीनुमा कीड़े की उपस्थिति के कारण पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। ये कीड़े गुलमोहर के साथ-साथ यूकेलिप्टस और अन्य प्रजाति के वृक्षों को नुकसान पहुंचाने में लगे हुए हैं। टीपी नगर से बुधवारी बाइपास मार्ग में प्रेस क्लब तिलक भवन के सामने बने व्यवसायिक काम्पलेक्स के आगे लगे पेड़ों में भी बड़ी संख्या में इल्ली देखी जा रही है। इसके कारण गंदगी के साथ-साथ आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। व्यवसायिक काम्पलेक्स के दुकानदारों ने नगर निगम से आग्रह किया है कि पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से पेड़ों में कीटनाशक का छिड़काव किया जाए। इसके पूर्व भी पिछले वर्ष कई क्षेत्रों में पेड़ों पर इल्लियों का प्रकोप देखा गया था।

Advertisement Carousel