
कोरबा। पावन सावन मास के शुभ अवसर पर श्री जलाराम बापा मंदिर, कोरबा में श्री जलाराम सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य सार्वजनिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। मंगलवार 25 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।


रुद्राभिषेक के अवसर पर गुजराती समाज के वरिष्ठजनों, गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे मंदिर परिसर में भगवान शिव के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की मंगलकामना की।

आयोजन समिति के अनुसार रुद्राभिषेक में प्रमुख रूप से 12 श्रद्धालुओं ने यजमान के रूप में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त किया। इनमें पीयूष भाई राठोड, त्रिभुवन भाई चौहान, नंदलाल भाई जेठवा, सुरेश भाई चौहान, अजय यादव, प्रीतिबेन विनोद भाई पढीहार, प्रतीक भरत भाई मकवाना, विशाल भाई चावड़ा, भागेंद्र सोनी एवं संजय भाई चौहान सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।
श्री जलाराम सेवा समिति, कोरबा ने आयोजन में शामिल सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के लोगों के सहयोग और सहभागिता से धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समिति ने भविष्य में भी इसी प्रकार धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को जारी रखने की बात कही।
















