Monday, March 23, 2026
Home कोरबा प्रशांत गौ-सेवा, अर्चना महिला आयोग सदस्य… नरेश, नवीन, रवि व खम्मन को...

प्रशांत गौ-सेवा, अर्चना महिला आयोग सदस्य… नरेश, नवीन, रवि व खम्मन को भी मिली नियुक्ति


0 निगम मंडलों की पहली सूची जारी… देखें सूची…


रायपुर/कोरबा (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ सरकार ने बहुप्रतीक्षित आयोग/निगम/मंडलों में रिक्त अध्यक्ष/उपाध्यक्ष तथा सदस्यों के नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के अनुमोदन पश्चात यह सूची जारी कर दी है।


जारी सूची में कोरबा जिले को भी तवज्जो मिली है। यहां से प्रशांत मिश्रा गौसेवा आयोग के सदस्य बनाए गए हैं। श्रीमती अर्चना उपाध्याय राज्य महिला आयोग, नरेश देवांगन छुरी व नवीन सिंह पाली श्रम कल्याण मंडल, रवि बक्श योग आयोग के सदस्य नियुक्त किए गए हैं। पाली तानाखार के विधायक मोहित राम केरकेट्टा को मुख्यमंत्री अधोसंरचना एवं उन्नयन विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष मनोनित किया गया है। इसी तरह खम्मन पटेल कृषक कल्याण परिषद के सदस्य नियुक्त किए गए हैं।

Advertisement Carousel