
कोरबा (खटपट न्यूज)। जिले में मंगलवार को पूर्णत: साप्ताहिक बंदी का निर्णय लिए जाने के बाद आज पहले मंगलवार को बंद का आंशिक असर दिखा। कोरोना के कारण व्यापारियों ने स्वयं निर्णय लेकर प्रशासन को अवगत कराया कि वह जनहित में सप्ताह में 1 दिन लॉकडाउन जैसे बंद रखकर कोरोनावायरस को रोकने में अपनी भूमिका निर्वहित करेंगे। व्यापारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य सोमवार को एक वार्ता हुई जिसमें तय किया गया कि पूरे जिले में साप्ताहिक अवकाश एक ही दिन रखा जाए। इसके मंगलवार का दिन तय किया गया। आज इस निर्णय पर अमल करने का पहला दिन यानी पहला मंगलवार था । अनेक व्यवसायियों ने हमेशा की तरह मंगलवार को भी अपनी दुकानदारी शुरू कर दी। इस विषय में जब उनसे चर्चा की गई तो उनका कथन था कि जानकारी ना होने के कारण उन्होंने दुकान खोल लिए सब्जी-भाजी की दुकानें लगाए बैठे लोग भी बहानेबाजी करते नजर आए। उनका कहना है कि कच्चा माल उन्होंने खरीद लिया है यदि नहीं बेचेंगे तो नुकसान हो जाएगा आगे से इस का ध्यान रखेंगे। बहरहाल व्यापारी संगठन प्रमुखों ने जिस समझदारी का परिचय देते हुए कोरोना की चेन तोड़ने के लिए सप्ताह में 1 दिन एकसाथ बंद रखकर प्रशासन को जनहित में मदद करना चाहा हैं उसे सफल करने के लिए सभी छोटे-बड़े व्यापारियों को साथ देना चाहिए।















