Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा ग्राम कनकी में निकला विशालकाय नाग, सर्पमित्र जितेन्द्र ने देर रात किया...

ग्राम कनकी में निकला विशालकाय नाग, सर्पमित्र जितेन्द्र ने देर रात किया रेस्क्यू

0 भगवान भोलेनाथ की नगरी कनकी में अब तक कोई भी व्यक्ति नहीं हुआ सर्पदंश का शिकार

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा जिले के ग्राम कनकी में भगवान शिव का प्रसिद्ध मंदिर कनकेश्वर धाम स्थित है। सावन माह में दूर-दूर से लोग जल चढ़ाने आते हैं। रविवार की रात लगभग 11 बजे ग्राम कनकी के बंटी नामक व्यक्ति के घर एक विशालकाय नाग घुस गया। नाग को देख परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर विनोद कुमार ने स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख वन विभाग सदस्य जितेंद्र सारथी को इसकी जानकारी दी। जितेंद्र सारथी ने ग्रामीणों से कहा कि सांप से दूरी बनाए रखें, कनकी की दूरी अधिक होने की वजह से पहुंचने में समय लगेगा। फिर कुछ देर बाद वहा पहुंच जितेंद्र सारथी ने रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया, कुछ देर के मशक्कत के बाद रेस्क्यू करने में सफल हुए तब जाकर सभी ने राहत कि सांस ली।


ग्राम वासियों ने बताया कि गांव में अब तक एक भी सर्प दंश नहीं हुआ। गांव वालों की माने तो कनकी में बहुत अधिक मात्रा में सांप है, करैत, नाग, धमना, अहिराज ये काफी तादद में हैं, फिर भी अभी तक किसी को नहीं काटा हैं। ग्रामीणों के अनुसार उन पर कनकेश्वर भोलेनाथ शिव की कृपा हैं और एक तरह का वरदान हैं। गांव में साक्षात भगवान शिव विराजमान हैं जिसकी वजह से सर्प दंश नहीं हुआ हैं।

Advertisement Carousel