Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा डीएसपी मुख्यालय रामगोपाल करियारे, दर्री सीएसपी खोमन लाल सिन्हा व राहुल देव...

डीएसपी मुख्यालय रामगोपाल करियारे, दर्री सीएसपी खोमन लाल सिन्हा व राहुल देव शर्मा सहित 26 बनाए गए एएसपी

कोरबा (खटपट न्यूज)। राज्य सरकार ने लंबे समय बाद डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी ने सूची जारी की है। जारी सूची में जिले में पदस्थ दर्री सीएसपी खोमन लाल सिन्हा, मुख्यालय डीएसपी राम गोपाल करियारे और पूर्व में कोरबा पदस्थ राहुल देव शर्मा को डीएसपी से एएसपी बनाया गया है।


एडीसी सुब्रत साहू के अध्यक्षता में डीपीसी की 27 मई को मीटिंग हुई थी। इसमें नाम फाइनल कर लिए गए थे। इन नामों को लेकर सूची तैयार की गई थी। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के पास हस्ताक्षर के लिए फाइल को भेजी गई थी। इसके बाद एएसपी के रिक्त पदों की सूची जारी की गई है।

Advertisement Carousel