Wednesday, March 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ तेलंग होंगे पावर ट्रांसमिशन कंपनी के नए संचालक, अशोक कुमार पदमुक्त किए...

तेलंग होंगे पावर ट्रांसमिशन कंपनी के नए संचालक, अशोक कुमार पदमुक्त किए गए…देखें आदेश

संजय तेलंग

रायपुर( खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत ट्रांसमिशन (पारेषण) कंपनी के संचालक एवं प्रबंध संचालक के पद पर पदस्थ अशोक कुमार को पद मुक्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर संजय दत्तात्रय तेलंग को छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड का संचालक एवं प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आदेश छत्तीसगढ़ शासन के ऊर्जा विभाग विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) अंकित आनंद ने जारी कर दिया है। तेलंग 30 जून को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं और इसके पश्चात वे उपरोक्त नए पद पर आगामी 1 वर्षों तक के लिए बने रहेंगे।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel