Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा योग दिवस पर जगह-जगह किया योगाभ्यास….योग अपनाओ-ज़िन्दगी बेहतर बनाओ

योग दिवस पर जगह-जगह किया योगाभ्यास….योग अपनाओ-ज़िन्दगी बेहतर बनाओ

कोरबा(खटपट न्यूज़)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ऊर्जाधानी में भी योगाभ्यास करने लोग सुबह-सबेरे उमड़ पड़े। जिले भर में यह आयोजन किया गया। इसी कड़ी में थाना बालको नगर के समस्त स्टाफ ने अपने-अपने घर व थाना परिसर में योगासन किये। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा, एएसआई नरेंद्र सिंह परिहार, गणेशराम महिलांगे, नीलम केरकेट्टा , प्रधान आरक्षक कुलदीप तिवारी, राजेश यादव, अजय सिंह, मनोज तिवारी, वीरेंद्र भगत ,आरक्षक अनिल कर्ष, शत्रुघ्न बंजारे व अन्य स्टाफ ने योगाभ्यास किया।

हरदी बाजार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर क्षेत्र क्रमांक 7 के जिला पंचायत सदस्य एवं पशुधन धन विकास समिति विभाग सभापति प्रेमचंद पटेल के द्वारा ग्राम उतरदा, रेलडबरी, नवाडीह के युवा वर्ग एवं बुजुर्गों को अपने निवास प्रांगण पर योगाभ्यास कराया गया। लोगो को अपील की कि रोजाना अपने घर पर रह कर योगा करें। योग करने से शारीरिक, मानसिक परेशानीयां दूर होती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया गया जिनके द्वारा आज 21 जून से 18 वर्ष के ऊपर की आयु के सभी नागरिकों को केंद्र सरकार द्वारा नि:शुल्क कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने की घोषणा को प्रारम्भ किया गया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत केंद्र सरकार दीपावली तक 80 करोड़ से अधिक देशवासियों को हर महीने तय मात्रा में मुफ्त अनाज उपलब्ध कराएगी। इसके लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इसी कड़ी में अनेक बच्चों, युवा, बुजुर्गों ने भी अपने-अपने घरों में योगाभ्यास किये।

इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने साथियों समेत सामूहिक रूप से किया योगाभ्यास। योगाभ्यास के दौरान सुमित तिवारी मंडल महामंत्री भाजपा बालको, सुरेश शर्मा (भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विधि प्रकोष्ठ एवं जिला महामंत्री नमो), रविंद्र जायसवाल, संपत यादव, विवेक सिंह, यज्ञ नारायण यादव, पोखन राठौर, विजय सोनी, विवेक गौतम, नरेंद्र पटेल, राम कुमार विश्वकर्मा, भूपेश श्रीवास, सोनू राव, जेडी दीवान एवं अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, कोरबा के तत्वाधान में योग शिविर का आयोजन ” प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, बाँकीमोंगरा” में पार्षद (वार्ड क्र.- 66) व सदस्य जिला योजना समिति श्रीमती कमला देवी बरेठ व पार्षद (वार्ड क्र. – 67) श्रीमती प्रभावती चौहान के मुख्य आतिथ्य में किया गया। योग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी जितेश्वरी ने सहज एवं सरल तथ्यों को रखकर योग एवं प्राणायाम के महत्व को बताया व योगाभ्यास कराया। उक्त कार्यक्रम में जिला संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ सतीश झा, पूर्व महामंत्री भाजपा अश्वनी साहू व सुधारसाय चौहान, जिला मंत्री हबीबुल्ला अंसारी, विशेष अग्रवाल, सुरेंद्र मरावी, संजय ध्रुव, परस देवांगन, राजीव कुमार पंडित, जीवन, माखनलाल बरेठ , ब्रह्माकुमारी पूजा दीदी, महेश भाई, यशवंत कुमार एवं तितरीन माता शामिल रहे।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel