Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा पुटू खाने के बाद 3 बच्चे बीमार हुए, अस्पताल में ले रहे...

पुटू खाने के बाद 3 बच्चे बीमार हुए, अस्पताल में ले रहे स्वास्थ्य लाभ

कोरबा-पाली(खटपट न्यूज़)। घर के समीप जंगल में खेल रहे 3 बच्चे पुटू खाने के बाद बीमार पड़ गए हैं। इन बच्चों को पुटू (मशरूम) दिखा। उन्होंने घर लाकर पुटू को आग में भून कर खा लिया। इसको खाने के कुछ देर बाद ही बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और वो बेहोश हो गये।

परिजनों के द्वारा स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। समय पर उपचार मिल जाने से इनकी स्थिति में सुधार होने लगा। बच्चों ने बताया कि वे खेल-खेल में पुटू चुनकर घर ले आए थे और उसे खा लिया। इसके बाद बीमार पड़ गए।

प्रभावित बच्चों में अभय कुमार पिता रमेश उइके 11 वर्ष, समीर कुमार पिता हेमलाल खैरवार 10 वर्ष व आर्यन पिता दशरथ खैरवार 12 वर्ष शामिल हैं। ये सभी पाली थाना अंतर्गत ग्राम बनबांधा उपरपारा के निवासी हैं।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel