कोरबा। दर्री डेम में छलांग लगाकर खुदकुशी करने वाले युवक की तलाश कर ली गई है। रविवार को दोपहर एक युवक ने लबालब भरे दर्री डेम में छलांग लगा दी थी। आसपास के लोगों ने जब उसे ऐसा करते देखा तो इसकी सूचना दर्री पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कर दी थी। मंगलवार को भी युवक की तलाश जारी रही। बिलासपुर से एसडीआरएफ की छह सदस्यीय रेस्क्यू टीम ने इसमें सफलता प्राप्त कर ली है। अभी कुछ देर पहले ही लाश को बाहर निकाल लिया गया है। दर्री टीआई राकेश मिश्रा ने बताया कि लाश को सफलता पूर्वक निकाल लिया गया है। जिसका पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार...
ओम प्रकाश डहरिया सहायक जनसंपर्क अधिकारीरायपुर, 29 सितंबर 2026प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा...
















