कोरबा (खटपट न्यूज)। डीएसपीएम ताप विद्युत गृह, कोरबा पूर्व से कुर्तिकुमार अधीक्षण अभियंता एवं इग्नास लकरा संयंत्र सहायक श्रेणी-एक सेवानिवृत्त हुए। लाकडॉउन एवं कोविड-19 के निर्देशों का पालन करते हुये सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी को विभाग प्रमुखों के द्वारा सम्मानित किया गया।

अतिरिक्त मुख्य अभियंता (ईंधन प्रबंधन) रजनीश जैन एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्रीमती स्नेहलता एक्का, श्रीमती अंजना कुजुर ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। रजनीश जैन द्वारा स्मृति चिन्ह, घड़ी एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित कर कहा गया कि श्री कुमार कार्य के प्रति सदैव सजग एवं निष्ठावान रहे हैं एवं अपने समय के अनुभवी अधिकारी रहे हैं। ईंधन प्रबंधन विभाग से संबंधित कार्यों में सराहनीय योगदान रहा है जो कभी भुलाया नहीं जा सकता। श्रीमती स्नेहलता एक्का, श्रीमती अंजना कुजुर, अधीक्षण अभियंता एसके सोनपुरे, एके दत्ता, एमके श्रीवास्तव एवं अतुल पुनवटकर ने भी शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन देवीशंकर राय कार्यपालन अभियंता एवं आभार प्रदर्शन एमके श्रीवास्तव ने किया।















