Saturday, September 26, 2026
Home कोरबा महापौर व आयुक्त ने किया ढेलवाडीह सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण

महापौर व आयुक्त ने किया ढेलवाडीह सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण

कोरबा (खटपट न्यूज)। महापौर राजकिशोर प्रसाद एवं आयुक्त एस.जयवर्धन ने मंगलवार को दादरखुर्द से रिंग रोड तक व्हाया ढेलवाडीह सड़क का मरम्मत व डामरीकरण संबंधी किए जा रहे कार्यों का स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। कार्यों में आवश्यक तेजी लाने, कार्य के दौरान गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।


नगर पालिक निगम द्वारा जिला खनिज न्यास मद के 01 करोड़ 90 लाख रूपये की लागत से वार्ड क्र. 30 अंतर्गत दादरखुर्द से रिंग रोड तक व्हाया ढेलवाडीह होते हुए सड़क का मरम्मत व डामरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। महापौर एवं आयुक्त ने उक्त सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कहा कि यह एक महत्वपूर्ण सड़क है। इस सड़क के बन जाने से रिंग रोड पहुंचने का मार्ग अत्यंत सुगम होकर दूरी भी कम हो जाएगी। कार्य में तेजी लाकर कार्य को शीघ्र पूरा करें ताकि इसका लाभ आम नागरिकों को प्राप्त हो सके। इस दौरान अपर आयुक्त अशोक शर्मा, एस.डी.एम. सुनील नायक, तहसीलदार सुरेश साहू, अधीक्षण अभियंता एम.के.वर्मा, कार्यपालन अभियंता आर.के.चौबे, मेयर इन काउंसिल सदस्य फूलचंद सोनवानी, पार्षद रूप सिंह गोंड़, पूर्व पार्षद सीताराम चौहान, अरूण यादव, शशिराज, रतन मसीह, मनोज पटेल, आलोक पटेल आदि उपस्थित थे।

Advertisement Carousel