Sunday, March 22, 2026
Home छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : कलेक्टर की हरकत पर सीएम ने जताया खेद, तत्काल...

बड़ी खबर : कलेक्टर की हरकत पर सीएम ने जताया खेद, तत्काल प्रभाव से हटाए गए रणवीर, गौरव कुमार सूरजपुर के नए कलेक्टर नियुक्त….


0 रणवीर शर्मा संयुक्त सचिव मंत्रालय स्थानांतरित

रायपुर(खटपट न्यूज़)। बीच सड़क पर युवक को चांटा मारने वाले और लाठियों से पिटवाने वाले कलेक्टर की छुट्टी हो गयी है। सूरजपुर कलेक्टर रणवीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने घटना को निंदनीय बताते हुए पीड़ित युवक से खेद भी जताया है। सीएम ने कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के भी निर्देश दिए। इसके उपरांत रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर जिले का नया कलेक्टर पदस्थ किया गया हैं।

गौरव कुमार सिंह

रणवीर शर्मा को कलेक्टर सूरजपुर से स्थानांतरित करते हुए तत्काल प्रभाव से मंत्रालय मंे संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।
छत्त्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियोें की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है।

0 सीएम ने जताया खेद

Advertisement Carousel