कोरबा (खटपट न्यूज)। करतला विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक शाला आश्रम बरपाली में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती सुनीता राठौर को सीजी स्कूल डॉट इन पोर्टल में आज की नायक के रूप में चुना गया है। जिले लिए यह गर्व की बात है।

कोरोना कॉल में विद्यालयों की अनिश्चितकालीन तालाबंदी के बावजूद भी श्रीमती सुनीता राठौर ने शिक्षकीय कार्यों के लिए अपने कदम रुकने नहीं दिया और इस संकट की घड़ी में भी नित्य बच्चों को विभिन्न क्रियाकलापों के माध्यम से विद्यालय से जोड़े रखा। ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन कक्षाओं के पूर्ण रूप से सफल ना होने की स्थिति में वैकल्पिक कक्षा के तहत ऑफलाइन कक्षा के माध्यम से इनके द्वारा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्राप्त अभ्यास पुस्तिकाओं को मोहल्ला क्लास के दौरान वितरित कर उस पर कार्य करना सबसे कारगर उपाय साबित हुआ। सतत मोहल्ला क्लास के माध्यम से बच्चों को सीखना जारी रखा। इनके द्वारा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्राप्त अभ्यास पुस्तिकाओं को मोहल्ला क्लास के दौरान वितरित कर उस पर कार्य कराने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। अभ्यास पुस्तिका वितरण करने के पश्चात लाकडाउन लागू हो जाने की स्थिति में घर पर ही रह कर कार्य करने हेतु दिशा-निर्देश दिया गया। उनके द्वारा अभिभावकों की मदद ली और इनको अभिभावकों का पूर्ण सहयोग भी प्राप्त हुआ। अन्य किसी प्रकार की समस्या आने पर व्हाट्सएप या कॉल करके बच्चों की समस्या को इनके द्वारा किया जाता है। श्रीमती सुनीता राठौर की विभिन्न शिक्षकीय कार्यों की समीक्षा के आधार पर इन्हें छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग ने सम्मानित किया है। हमारे नायक के 13वें चरण में अभ्यास पुस्तिका के माध्यम से बच्चों को घर में रहकर निरंतर पढ़ाई से जोड़े रखने में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु हमारे नायक के रूप में चुना गया है। इनका ब्लॉग लेखन सूरजपुर जिले के विकासखंड रामानुजनगर के शिक्षक गौतम कुमार शर्मा द्वारा किया गया है। श्रीमती राठौर ने इस सम्मान का श्रेय विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला, जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा, संकुल समन्वयक बरपाली और समस्त विद्यालय परिवार को दिया है।















