कोरबा (खटपट न्यूज) कोरोना महामारी के दौरान कोरबा जिले का छत्तीसगढ़ जन कल्याण युवा मित्र मंडल गत 1 माह से शहर सहित ग्रामीण अंचलों में जाकर राशन सामग्री, मास्क, सैनिटाइजर और साबुन वितरण कर रहा है। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के वरिष्ठ महासचिव और छत्तीसगढ़ जन कल्याण युवा मित्र मंडल के जिला के संयोजक रामअवतार जायसवाल की अगुवाई में गुरुवार को ग्राम दूधीटांगर, बेला पंचायत और ग्राम भुडुमाटी लेमरू पंचायत में 14 घरों में रहने वाले लोगों को राशन सामग्री के पैकेट वितरित किए। संगठन के लोगों ने ग्रामवासियों से उनकी अन्य समस्याएं पूछी जिनमें दवाइयां सहित आर्थिक समस्याओं की बात सामने आई। श्री जायसवाल ने कुछ लोगों को आर्थिक मदद मौके पर ही की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह हर संभव मदद करने को तैयार रहेंगे। इस दौरान संगठन के जिला प्रभारी गोपाल दास महंत, मीडिया प्रभारी धनराज निर्मलकर विशेष रूप से उपस्थित थे।

0 अन्न दान महाअभियान जल्द
मीडिया प्रभारी धनराज निर्मलकर ने बताया कि बड़े पैमाने पर जल्द ही ऑन ग्रामीण अंचलों में अन्न दान महा अभियान चलाया जाएगा ऐसे लोगों के लिए जिनके पास राशन कार्ड की सुविधा नहीं है और जो लोग आर्थिक रूप से अत्यंत गरीब है। ऐसे लोगों को सैनिटाइजर, मास्क, साबुन, आटा, चावल, दाल, सोयाबीन बड़ी, आलू, टमाटर सहित अन्य जरूरत की सामग्रियों के पैकेट संगठन द्वारा वितरित किए जाएंगे। यह सामग्री अभी कुछ चुनिंदा और बेहद जो रमन क्षेत्रों के लिए किया जा रहा है।
0 गत एक माह से जारी है अन्नदान अभियान
जिला प्रभारी गोपाल दास महंत ने बताया कि संगठन के सभी वर्ग खासकर महिला विंग और युवा विंग दोनों अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों की मदद के लिए अन्य दान महा अभियान चला रहे हैं। इसके लिए प्रदेश संरक्षक और मुख्यमंत्री के पिता नंद कुमार बघेल, छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. रामकुमार सिरमौर, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी कुमार मिश्रा ने संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को उन तक पहुंचाने के लिए भी संगठन के कार्यों की सराहना की है।
















