बड़ी खबर : नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाने से सिटी अस्पताल के 9 मरीजों की मौत

0 जांच में एसआईटी ने किया खुलासा

फाइल फोटो

मध्यप्रदेश। नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन की जांच में जुटी एसआईटी की टीम ने बड़ा खुलासा किया है। मध्यप्रदेश के जबलपुर में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाने से सिटी अस्पताल के 9 मरीजों की मौत हो गई। खुलासा हुआ है कि सिटी अस्पताल में करीब 209 मरीजों को नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन की डोज दी गई थी। इनमें से 9 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल से जब्त दस्तावेजों से मौत के आंकड़े में इस बात का पता चला है। बता दें कि जबलपुर में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाने और कालाबाजारी के मामले सामने आए हैं। वहीं अब इन मामलों में बड़ा खुलासा एसआईटी की टीम ने किया है जिससे प्रदेश में खलबली मच गई है।

Advertisement Carousel