कोरबा(खटपट न्यूज़)। नगर पालिक निगम के एल्डरमैन आशीष अग्रवाल ने कोविड-19 हॉस्पिटलों मैं आवश्यक जीवन रक्षक उपकरणों को मुहैया कराए जाने के लिए एल्डरमैन निधि से 1 लाख रुपए प्रदान किए हैं।

इसके साथ ही उन्होंने निगम के पार्षद गणों से भी अनुरोध किया है कि वह भी अपने पार्षद निधि से राशि देकर कोविड-19 के संक्रमण से सुरक्षा व नियंत्रण की दिशा में अपनी सहभागिता प्रदान करें। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल कोविड-19 में ऑक्सीजन युक्त बेडों की संख्या बढ़ाने, वेंटिलेटर और वैकल्पिक जीवन रक्षक उपकरण के साथ-साथ बेहतर मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराए जाने के दिशा-निर्देश दिए हैं।
पार्षदगणों से एवं एल्डरमैनगणों से सहयोग की अपील : एल्डरमैन श्री अग्रवाल ने निगम के पार्षद गणों से एवं एल्डरमैन गणों से अपील करते हुए कहा कि कोरोनावायरस लड़ी जा रही इस बड़ी लड़ाई में हम अपनी-अपनी सहभागिता अनिवार्य रूप से दें तथा यथासंभव पूरा सहयोग करें। उन्होंने अपील की है कि कोविड-19 से सुरक्षा नियंत्रण व आवश्यक चिकित्सा बढ़ाने हेतु निगम के समस्त पार्षद एवं समस्त एल्डरमैन अपनी निधि से राशि प्रदान करें ताकि कोरोना से जंग आसानी से लड़ा जा सके।















