Wednesday, September 16, 2026
Home कोरबा चर्च का ताला तोड़कर दान पेटी की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

चर्च का ताला तोड़कर दान पेटी की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोसाबाड़ी के एक चर्च का ताला तोड़कर चोरों ने बेखौफ तरीके से दानपेटी को पार दिया है।


जानकारी के अनुसार रामपुर चौकी से महज कुछ ही दूरी पर कोसाबाड़ी चौक स्थित चर्च का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी को घटना को अंजाम दिया है। चोर बेखौफ होकर चर्च का पहले कुंडी तोड़कर अंदर घुसे और चर्च के अंदर रखे दानपेटी को तोड़कर उसमें रखे रुपये को ले भागे। चर्च पर दो लोग रहते है जो रात ले वक्त अपने कमरे में सो रहे थे सुबह उठने पर उन्हें घटना की जनाकारी हुई तब जा कर घटना की सूचना रामपुर चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुचे और जांच कार्यवाही शुरू की। आरोपियों को पकड़ने डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। डॉग को सेंट मिलने पर कुछ दूरी पर जा कर रुक गया। पुलिस ने चर्च और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जिसमे दो चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद नजर आए।फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Carousel