Wednesday, September 16, 2026
Home कोरबा एनकेएच ने कोरोना संक्रमित मरीज के लिए स्थापित की डायलिसिस मशीन

एनकेएच ने कोरोना संक्रमित मरीज के लिए स्थापित की डायलिसिस मशीन

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरोना संकट काल में जिलेवासियों के लिए अच्छी खबर आई है। एनकेएच अस्पताल में कोरोना पाजेटिव मरीजों के डायलिसिस यूनिट की सुविधा बनायी गई है जिससे किडनी के मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

एनकेएच सुपरस्पेशलिटी हास्पिटल ने कोविड मरीजों को डायलिसिस में आ रही दिक्कत को देखते हुए यह सुविधा प्रारंभ की है। न्यू कोरबा सुपर स्पेशयलिटी कोविड-19 में कोरोना पॉजीटिव मरीजों के इलाज के लिए कई नई सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। कोविड-19 के मरीजों के लिए एक डायलिसिस मशीन इंस्टॉल की गई है। इससे कोविड-19 के मरीजों को डायलिसिस की सुविधा मिलेगी। एनकेएच के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने बताया कि यूं तो हमारे पास पर्याप्त डायलिसिस मशीनें हंै, लेकिन कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए एडवांस फैसेलिटीज मुहैया कराई जानी है। इसके तहत एक डायलिसिस मशीन को इंस्टॉल कराया गया जिससे कोरोना मरीजों का बेहतर इलाज किया जा सके। उन्होंनेे बताया कि विगत वर्ष डायलिसिस वाले मरीज को कोरोना संक्रमित होने से काफी तकलीफ हुई थी, इसे देखते हुए अपनी नई पहल की है।

Advertisement Carousel