Wednesday, September 16, 2026
Home कोरबा बड़े भाई के साथ छल, शिव पर्दा के संचालक पर धोखाधड़ी का...

बड़े भाई के साथ छल, शिव पर्दा के संचालक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

कोरबा (खटपट न्यूज)। ट्रांसपोर्ट नगर निवासी व शिव पर्दा के संचालक पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज हुआ है। बड़े भाई ने दुकान के दस्तावेज में कूटरचना करने शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने शिव शंकर अग्रवाल पर एफआईआर दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक पॉवर हाउस रोड निवासी दीन दयाल अग्रवाल ने अपने छोटे भाई शिव शंकर अग्रवाल पर टीपी नगर में आबंटित दुकान क्रमांक 04 के दस्तावेज में कूटरचना का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराया था। प्रार्थी ने शिकायत में कहा है कि उसके नाम की दुकान को अपना बताकर शिव शंकर अग्रवाल ने किराया की राशि को खुद हड़प कर रहा है जिससे मेरे को आर्थिक क्षति हो रही है। आर्थिक रूप से नुकसान के कारण मैं मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहा हूं। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जांच कर जालसाजी करने वाले आरोपी शिव शंकर अग्रवाल पर आईपीसी की धारा 420, 468 के तहत अपराध दर्ज किया है। इस संबंध में कोतवाली टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि दीन दयाल अग्रवाल की शिकायत पर शिव पर्दा के संचालक शिव शंकर अग्रवाल पर आईपीसी की धारा 420 ,468 के तहत अपराध दर्ज हुआ है। मामले में विवेचना जारी है।

Advertisement Carousel