Tuesday, March 24, 2026
Home Uncategorized कोरबा अपडेट : सोमवार को 17 संक्रमितों का निधन, जिले भर से...

कोरबा अपडेट : सोमवार को 17 संक्रमितों का निधन, जिले भर से मिले 1223 संक्रमित…देखें कहाँ मिले कितने पॉजिटिव


कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले में सोमवार को 691पुरुष और 532 महिलाओं सहित कुल 1223 संक्रमित दर्ज हुए हैं। आज कोरबा शहर में 292 , कोरबा ग्रामीण में 127,कटघोरा शहर में सर्वाधिक 331 कटघोरा ग्रामीण इलाकों में 85 करतला में 94 ,पाली में 182 व पोड़ी-उपरोड़ा में 112 संक्रमितों की पहचान हुई है।
इसी कड़ी में 17 संक्रमितों की कोविड से मृत्यु पिछले 24 घंटे में दर्ज हुई है।
मृतकों में 12 पुरुष और 05 महिला मरीज़ शामिल हैं। ईएसआईसी कोविड अस्पताल में 02, बालाजी कोविड अस्पताल में 02, NKH में एक और बालको अस्पताल में एक, स्याहमुढी कोविड अस्पताल में पाँच, किम्स बिलासपुर में एक, कृष्णा हॉस्पिटल में एक, संजीवनी हॉस्पिटल रायपुर में एक,जिला अस्पताल कोरबा में एक, सृष्टि अस्पताल में एक तथा विनायक अस्पताल पाली में एक मरीज़ ने ईलाज के दौरान दम तोड़ा।

Advertisement Carousel