Monday, March 23, 2026
Home कोरबा छूट का गलत लाभ उठा रहे थोक -चिल्हर सब्जी व फल विक्रेता,...

छूट का गलत लाभ उठा रहे थोक -चिल्हर सब्जी व फल विक्रेता, खरीदार भी कम नहीं…. देखें चिंतित करने वाला वीडियो…होगी एफआईआर


कोरबा(खटपट न्यूज़)। पूर्ण लॉकडाउन में आम लोगों को सब्जी व फल की उपलब्धता के लिए कलेक्टर द्वारा सुबह 7 से 11 बजे तक की छूट प्रदान की गई है। शर्तों के साथ मिली छूट में एक स्थान पर ठहर कर बिक्री करने की बजाय ठेले में चलते-फिरते सामान बेचने की अनुमति दी गई है। इस अनुमति का जिले भर में बेजा लाभ उठाया जा कर माल वाहक वाहनों, ठेलों और पसरे पर बिक्री की जा रही है। बुधवारी थोक मंडी में सुबह के वक्त उमड़ने वाली भीड़ चिंता की वजह है। यहां आज भी तड़के 5.30 बजे के आसपास बड़ी संख्या फुटकर विक्रेता सब्जियों की खरीदी थोक विक्रेताओं से करने के लिए पहुंचे थे। भीड़ का यह नजारा अपने आप में सवाल और जवाब है।

दूसरी ओर कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने जगह-जगह हाथ ठेलों पर रखकर और फुटपाथों पर पसरा लगाकर सब्जियां तथा फल बेचने वालों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए। एक ही स्थान पर इस तरह से फल-सब्जी बेचने से खरीददारों की भीड़ इक_ी होने पर कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना को लेकर दुकानदार तथा खरीददार दोनों पर जुर्माने की कार्रवाई करने को कहा है। सभी क्षेत्रों के लिए नियुक्त मजिस्ट्रेटों और पुलिस कर्मियों को अपने-अपने निरीक्षण दल के साथ नियमित दौरा कर उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने कहा गया है।

0 बालको पुलिस ने दो विक्रेताओं पर की कार्यवाही
बालको पुलिस ने टीआई राकेश मिश्रा के नेतृत्व में क्षेत्रांतर्गत लापरवाह लोगों पर कार्यवाही की है। सिविक सेंटर के पास सुबह करीब 9 बजे राजेन्द्र पिता कन्हैयालाल 45 वर्ष नेहरूनगर के द्वारा अपने टाटा मैजिक वाहन में सब्जी लाकर सड़क किनारे पसरा लगाकर बिक्री किया जा रहा था। यहां 7-8 लोग बिना सोशल डिस्टेंसिंग के इक_ा थे और सेनेटाइजर भी नहीं था। इसी तरह बालको स्टेट बैंक के पास चिंता दास पिता सुकृत दास 45 वर्ष नेहरूनगर के द्वारा भी पसरा लगाकर सब्जी बेचा जा रहा था। दोनों के विरूद्ध धारा 269, 270 भादवि के तहत पृथक-पृथक अपराध दर्ज किया गया है।

Advertisement Carousel