Monday, March 23, 2026
Home कोरबा जेएसएस ने लोगों को बांटे मास्क, घरों में रहने दी समझाइश

जेएसएस ने लोगों को बांटे मास्क, घरों में रहने दी समझाइश

कोरबा (खटपट न्यूज़)। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान द्वारा कोरोना संकट के इस दौर में अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया जा रहा है।

जेएसएस के प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षार्थियों के द्वारा जन सहयोगार्थ घर पर ही निर्मित किए गए मास्क का वितरण ऐसे लोगों को किया जा रहा है जो बिना मास्क पहने घर से बाहर निकल रहे हैं। इन्हें मास्क देने के साथ ही बिना आवश्यक कार्य के घर से बाहर नहीं निकलने की समझाइश भी दी गई। कहा गया कि जरूरी काम से घर से निकले तो मास्क जरूर पहनें। गौरतलब है कि इससे पहले भी जेएसएस के द्वारा जरूरतमंद लोगों को मास्क एवं सेनेटाइजर सहित खाद्य सामग्रियों का भी नि:शुल्क वितरण किया गया है। जेएसएस परिवार ने सभी जिलावासियों से अपील की है कि कोरोना महामारी में सावधानी ही बचाव का एकमात्र उपाय है इसलिए घर पर रहे-सुरक्षित रहे। जरूरी काम होने पर ही मास्क लगाकर बाहर निकलें, सेनेटाइजर से बार-बार हाथ धोते रहें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें एवं बाहर की किसी भी वस्तु को हाथ न लगाएं।

Advertisement Carousel