Wednesday, September 16, 2026
Home कोरबा कन्टेनमेन्ट जोन से निकल कर गांव में कर रहा था यह हरकत,...

कन्टेनमेन्ट जोन से निकल कर गांव में कर रहा था यह हरकत, पुलिस ने दर्ज किया अपराध….

0 कन्टेनमेन्ट जोन में सचिव व कर्मियों को दी धमकी

कोरबा-कटघोरा(खटपट न्यूज़)।कटघोरा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम नगोईबछेरा को जिला प्रशासन द्वारा बढ़ते हुए कोरोना महामारी के संक्रमण की रोकथाम लिए 15 अप्रेल से कन्टेनमेन्ट जोन घोषित किया गया है। उक्त कन्टेनमेन्ट जोन घोषित होने के उपरांत लोगेन्द्र कुमार पटेल पिता नारद सिंह पटेल 28 वर्ष के बेवजह गांव में घूमने की शिकायत आने पर पूर्व में पुलिस पार्टी द्वारा कई बार समझाईश दिया गया था। समझाईश देने के बाउजूद भी लोगेन्द्र कुमार लॉक डाउन एवं कन्टेनमेंट जोन के नियमों की अनदेखी कर गांव में बेवजह घूम-घूम कर लोगों से मिलने जा रहा था।

दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक ग्राम धंवईपुर निवासी व नगोईबछेरा के सचिव रविन्द्र की ड्यूटी पटवारी प्रमोद कुमार, कोटवार जीवन दास के साथ लगाई गई है। 23 अप्रैल को रात उप सरपंच मलेश कुमार पटेल भी मौजूद था कि रात 9 बजे यहां का निवासी लोगेन्द्र कुमार पटेल पिता नारद सिंह पटेल 28 वर्ष आवाजाही प्रतिबंध होने के बाद भी बिना मास्क लगाए और बिना कारण दुर्गा मंच के पास आकर सचिव व कर्मचारियों को जान की धमकी दिया। आरोपी का कहना था कि गांव के लोगों को जबरन कोविड सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है। रविन्द्र की रिपोर्ट पर कटघोरा थाना में लोगेन्द्र के विरूद्ध धारा 188, 269, 270 भादवि के तहत जुर्म किया गया है। टीआई अविनाश सिंह ने बताया कि कंटेनमेन्ट जोन खुलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement Carousel