
कोरबा (खटपट न्यूज़)। शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय पीडब्ल्यूडी रामपुर के प्राचार्य राजकुमार साहू का 1 मई को आकस्मिक निधन हो गया। वे कोरबा में वर्ष 2019 से पदस्थ थे। उनके निधन की खबर से जिले के शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों, सहकर्मियों, शिक्षकों व कर्मियों ने अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।















