Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा कोरोना निवारण के लिए एनटीपीसी ने की आर्थिक मदद

कोरोना निवारण के लिए एनटीपीसी ने की आर्थिक मदद

कोरबा-जमनीपाली (खटपट न्यूज)। जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए एनटीपीसी द्वारा जिला कोरोना रिलीफ़ फ़ंड में नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत 20 लाख 96 हज़ार 760 रुपए की आर्थिक मदद प्रदानकी है। उक्त राशि जिले में कोविड महामारी से निपटने के लिए जरूरी स्वास्थ्य सेवा एवं सेनेटाइजेशन आदि कार्यो में खर्च होगी।

ज्ञात हो एनटीपीसी देश का प्रमुख विद्युत उत्पादक, 65810 मेगावाट स्थापित क्षमता के साथ देश की ऊर्जा जरूरत को इस कोरोना महामारी के दौर में भी प्रमुखता के साथ पूरा कर रहा है। कोरबा जिले में लोगों को जरूरी स्वास्थ्य सेवा के साथ आनषंगिक जरूरी सेवा जैसे कन्टेनमेंट जोन, सेनेटाइजेशन, अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति आदि कार्य को प्रमुखता के साथ किया जा रहा है। इन सभी सहायता के साथ-साथ सबसे जरूरी सेवा 24 घंटे निरंतर बिजली आपूर्ती एनटीपीसी ने जारी रखी है ताकि देश के लोगों को लॉकडाउन के समय बिजली मिलती रहे।

Advertisement Carousel