Friday, March 14, 2025
Homeरायपुरस्वास्थ्य मंत्री के बंगले में फिर कोरोना की दस्तक ....3 कर्मी संक्रमित...

स्वास्थ्य मंत्री के बंगले में फिर कोरोना की दस्तक ….3 कर्मी संक्रमित .

छत्तीसगढ़ में कोरोना का कोहराम लगातार जारी है। टेस्ट की संख्या में मामूली इजाफा हुआ है, लेकिन नए संक्रमितों की संख्या बाढ़ की तरह सामने आती जा रही है। बीते दो दिनों के भीतर ही 20 हजार नए संक्रमितों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। इसी बीच बड़ी खबर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बंगले से निकलकर सामने आई है।

मिली जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के निवास कार्यालय से 3 कर्मियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। एक साथ तीन कर्मियों के पाॅजिटिव आने के बाद बंगले में दहशत का माहौल है। हालांकि बंगले को पूरी तरह से सेनेटाइज कर दिया गया है।

ल्लेखनीय है कि खुद स्वास्थ्य मंत्री दो बार पाॅजिटिव हो चुके हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद साझा करते हुए लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की थी। अब स्टाफ के सदस्यों के पाॅजिटिव होने की पुष्टि की गई है।

बता दें कि  छत्तीसगढ़ में बीते दिन 10310  नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। बुधवार शाम को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 2609 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 53 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 4469 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

आज 10310 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर  3 लाख 96 हजार 579  संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 33 हजार 227 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 58883 हो गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments