Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा सैय्यद अकबर बक्शी और शेख नजीरुद्दीन बनाये गए वक्फ के सर्वे आयुक्त

सैय्यद अकबर बक्शी और शेख नजीरुद्दीन बनाये गए वक्फ के सर्वे आयुक्त

कोरबा (खटपट न्यूज)। सैय्यद इंसान अली दरगाह लुतरा शरीफ के चेयरमेन हाजी सैय्यद अकबर बक्शी और बिलासपुर नगर पालिक निगम के सभापति शेख नजीरुद्दीन को छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए बिलासपुर संभाग का वक्फ सर्वे आयुक्त बनाया है। वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शम्मी आबिदी ने नियुक्ति पत्र में लिखा है कि वक्फ सर्वे 2021 आरम्भ हो चुका है तथा मैदानी स्तर पर वक्फ की सम्पत्तियों की वस्तुस्थिति के आंकलन के लिए राजस्व विभाग द्वारा किया जा रहा है। जमीनी स्तर पर सर्वे का काम पूर्ण करने के लिए वक्फ सर्वे आयुक्त के दिशा निर्देश में कार्य को अंजाम दिया जाना है। वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने दोनों नवनियुक्त सर्वे आयुक्तों से सर्वे कार्य को अंजाम देने राजस्व अमले के सहयोग का निवेदन किया है।


दोनों सर्वे आयुक्तों ने वक्फ बोर्ड को कहा शुक्रिया- सर्वे आयुक्त बनाये जाने पर सैय्यद अकबर बक्शी और शेख नजीरुद्दीन ( छोटे भाई ) ने वक्फ बोर्ड का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी वक्फ बोर्ड ने हमें दी है उसका ईमानदारी से पालन करने एवं राजस्व विभाग के सहयोग से संभाग में वक्फ सम्पत्तियो का विस्तृत ब्यौरा एकत्र कर वक्फ बोर्ड को अवगत कराना वही दोनों आयुक्तों ने वक्फ बोर्ड में पंजीकृत सभी इदारों के जिम्मेदारानों से सहयोग की अपील की है ताकि हम वक्फ सम्पत्तियो को सहज कर रख सकें।

Advertisement Carousel