Saturday, August 15, 2026
Home कोरबा डिप्टी हेड ऑफ मिशन ने किया मानिकपुर पोखरी का निरीक्षण, पर्यटन की...

डिप्टी हेड ऑफ मिशन ने किया मानिकपुर पोखरी का निरीक्षण, पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित

कोरबा (खटपट न्यूज)। एसईसीएल कोरबा क्षेत्र की मानिकपुर पोखरी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। इन संभावनाओं पर कार्य करते हुए कोल इंडिया ने कार्ययोजना तैयार की है।


शनिवार को डिप्टी हेड ऑफ मिशन श्री भट्टाचार्य ने कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल व अन्य अधिकारियों के साथ मानिकपुर पोखरी का दौरा किया। श्री भट्टाचार्य ने अधिकारियों से जरूरी जानकारी ली। संभावना जताई जा रही है कि आगामी दिनों इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। विगत कई वर्षों से कोयला खनन के बाद जलभराव के कारण यह पोखरी का आकार ले चुका है। कई बार पोखरी के विकास को लेकर योजनाएं बनाई गई लेकिन आगे नहीं बढ़ सकी।

Advertisement Carousel