Tuesday, March 24, 2026
Home Uncategorized आइकॉनिक अवार्ड से सम्मानित किए गए नवाचारी शिक्षक, नेशनल ह्यूमन वेलफेयर काउन्सिल...

आइकॉनिक अवार्ड से सम्मानित किए गए नवाचारी शिक्षक, नेशनल ह्यूमन वेलफेयर काउन्सिल का आयोजन…

रायपुर(खटपट न्यूज़)। राष्ट्रीय मानव कल्याण परिषद गुरुग्राम हरियाणा द्वारा आइकॉनिक टीचर अवार्ड 2021 सम्मान समारोह का आयोजन 10 फरवरी को रायपुर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुंजन मेहता चेयरमैन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मानव कल्याण परिषद गुरुग्राम हरियाणा रहे।

आइकॉनिक टीचर अवार्ड में नवाचारी शिक्षकों जिन्होंने अपने विद्यालय में नवाचारी ढंग से बच्चों के साथ शैक्षिक कार्य किया एवं बच्चों को कैसे मोहल्ला क्लास में पढ़ाया जाय और किस तरह अच्छे ढंग से बच्चों को सिखाया जाए, इस पर काम किया उन्हें सम्मानित किया गया। नवाचारी शिक्षकों को प्रमाण पत्र, मैडल व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। सभी शिक्षकों से इनके शैक्षिक जगत में किए गए कार्यों के अनुभव भी साझा किए गए। कार्यक्रम का मूल उद्देश्य शिक्षा जगत में नए-नए प्रयोग एवं अनुसंधान के माध्यम से बच्चे कैसे सीखें व आगे बढ़ें, ऐसे विषय पर काम कर रहे शिक्षकों को प्रोत्साहित करना था। इन्होंने कोरोना काल में भी समाज में बच्चों व अभिभावकों के प्रति जागरुकता लाकर शिक्षा से जोड़ा।
अतिथियों ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पढ़ाई तुहर द्वार के माध्यम से बच्चे सीखें, लगातार अध्ययन करें व अपनी पढ़ाई पूरी करें। इन्होंने कहा कि
शिक्षक वह मील का पत्थर है जो मिट्टी को सोना बनाता है, जिससे समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश जाता है।

आइकॉनिक टीचर अवार्ड से सम्मानित शिक्षकों में लोकेश कुमार वर्मा, सावित्री देवी, सुजाता गुप्ता, हरनारायण चंद्रा, दीपलता देशमुख, यूरनेस डडसेना, भारती वर्मा, चंद्र कुमार चंद्रा, अचला मिश्रा, विजेंद्र कुमार, सुचिता, सुनीता फ्रेंकलिन, सुषमा, सुविधा सिंह, विभा सोनी, पूर्णिमा, अंकिता तिवारी, अनुपमा पांडेय, स्नेहलता टोप्पो, सूरज साहू, अविनाश सिंह राठौर, रोहित कंवर, वृंदा कंवर, लक्ष्मी निधि दिनकर शामिल हैं।

अंत में आभार प्रदर्शन शिक्षकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन अविनाश सिंह राठौर मानव कल्याण परिषद गुरुग्राम हरियाणा के छग राज्य संचालक व राष्ट्रीय अध्यक्ष गुंजन मेहता ने किया।

Advertisement Carousel