Monday, March 23, 2026
Home कोरबा साईं बाबा की पालकी यात्रा 13 जनवरी को निकलेगी पीएच रोड से

साईं बाबा की पालकी यात्रा 13 जनवरी को निकलेगी पीएच रोड से


कोरबा(खटपट न्यूज़)। श्री साई बाबा सेवा समिति, गांधी चौक कोरबा के 13 वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पालकी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। साई पालकी यात्रा 13 जनवरी बुधवार को दोपहर 3:30 बजे पावर हाउस रोड शिव मंदिर से पूजा अर्चना पश्चात प्रारम्भ होगी। कोविड-19 के मद्देनजर इस बार पालकी यात्रा साधारण तरीके से मास्क, सेनेटाइजर की सुरक्षा के साथ आयोजित की जाएगी।

समिति के संस्थापक सदस्य खुशाल चौहान व केशर सिंह राजपूत ने बताया कि 14 जनवरी को गांधी चौक परिसर में साई बाबा को छप्पन भोग लगाने उपरांत दोपहर 12 बजे से प्रसाद का वितरण किया जाएगा। समिति ने कोविड नियमों का पालन करते हुए पालकी पालकी यात्रा में शामिल होने की अपील भक्त व नगरजनों से की है।

Advertisement Carousel