Sunday, March 22, 2026
Home जांजगीर-चांपा यातायात प्रभारी मित्तल को आईजी ने प्रभार से हटाया, मिली थी शिकायतें….

यातायात प्रभारी मित्तल को आईजी ने प्रभार से हटाया, मिली थी शिकायतें….

  • जांजगीर- चाम्पा(खटपट न्यूज़)। डीएसपी संदीप मित्तल यातायात प्रभारी जांजगीर के विरुद्ध मिली शिकायत पर आईजी रतनलाल डांगी ने प्रभार से हटा दिया है।आईजी डांगी के जांजगीर दौरे के दौरान यातायात प्रभारी डीएसपी संदीप मित्तल के विरुद्ध मिली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से यातायात प्रभारी से हटाने के दिए निर्देश । आईजी रेंज के जिलों के दौरो पर हैै। कल उन्होंने बिलासपुर व कोरबा के पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे।आज दोपहर वेे जिला जांजगीर पहुंचे।
आईजी रतनलाल डांगी

मिटिंग मे जिले मे अवैध गतिविधियों जैसे जुआ सट्टा, अवैध शराब,मादक पदार्थों पर कारवाई करने के दिए निर्देश।कहा कि महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जावे।गुंडागर्दी न हो।लोगों मे सुरक्षा का भाव पैदा करे।ठगी संबंधित मामलों को गंभीरता से लेकर कारवाई करे।थाना के रिकार्ड को अपडेट करने,साफ सफाई पर भी ध्यान दे।

Advertisement Carousel