Thursday, March 26, 2026
Home रायपुर कानून व्यवस्था पर गरमाया सदन… विपक्ष ने दिया स्थगन प्रस्ताव…

कानून व्यवस्था पर गरमाया सदन… विपक्ष ने दिया स्थगन प्रस्ताव…

रायपुर। प्रदेश में अपराधों के बढ़ते ग्राफ को लेकर आज सदन का माहौल गरमा गया। विपक्ष ने सरकार को बिगड़ी कानून व्यवस्था के लिए कटघरे में खड़ा किया और अपराधों के लिए जिम्मेदार ठहराया। भाजपा नेता और वरिष्ठ सदस्य बृजमोहन अग्रवाल ने स्थगन प्रस्ताव दिया और सदन की कार्यवाही को रोककर इस पर चर्चा की मांग की। तो भाजपा विधायक नारायण चंदेल ने इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध की नई माॅडस आॅपरेंडी देखने में आ रही है, और पुलिस तमाशबीन बने बैठी है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है। आज दूसरे अनुपूरक बजट पर सदन में चर्चा होगी। लोक लेखा समिति का प्रतिवेदन भी सदन में पेश होगा। इससे पहले विधानसभा में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति का मुद्दा गूंजा है। इस पर विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव सदन में पेश किया है। तत्काल सदन की कार्यवाही रोककर चर्चा कराने की मांग की है।

बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जयस्तंभ चौक में मर्डर हो जाता है और पुलिस कुछ नहीं कर पाती, आज लोगों को आपराधिक घटनाओं की वजह से घर से निकलने में डर लगने लगा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह बिगड़ चुकी है। तत्काल काम रोककर इस पर चर्चा कराई जाना चाहिए। वहीं बीजेपी विधायक नारायण चंदेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कहा नए किस्म के अपराध घटित हो रहे हैं।

Advertisement Carousel