Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा अनेक प्रभार वाले चर्चित सचिव और करारोपण अधिकारी का स्थानांतरण के लिए...

अनेक प्रभार वाले चर्चित सचिव और करारोपण अधिकारी का स्थानांतरण के लिए कार्यवाही आदेश जारी, विधानसभा अध्यक्ष ने की है शिकायत, ननकीराम ने विधानसभा में लाया है सवाल भी, जानें पूरा मामला..

कोरबा (खटपट न्यूज़)। कोरबा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले एक नहीं बल्कि कई ग्राम पंचायतों का सचिवीय प्रभार संभाल रहे सचिव अजय कुर्रे एवं करारोपण अधिकारी का तबादला हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश पंचायत संचालनालय, रायपुर से जारी हुआ है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कांग्रेस सचिव ने इस संबंध में मुख्यमंत्री से शिकायत की थी जिस पर यह कार्यवाही हुई है।

बता दें कि कोरबा जनपद पंचायत के सीईओ रहते हुए एसएस रात्रे के द्वारा अरसेना पंचायत के सचिव अजय कुर्रे को अनेक प्रभार सौंपे गए। सतरेंगा पर्यटन केंद्र में भी कामकाज के लिए अजय कुर्रे को सतरेंगा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया तब वे गड़बड़ियों के लिए काफी सुर्खियों में आए। अजय के कामकाज की शिकायत रामपुर विधायक ननकीराम कंवर ने भी की है और विधानसभा में प्रश्न भी उनके द्वारा उठाया गया है। लगातार शिकायतों के मध्य विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत व कांग्रेस सचिव एवं रामपुर विधानसभा के पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर के प्रतिनिधि अमरजी कुजूर ने भी करारोपण अधिकारी देवनारायण दिव्य एवं पंचायत सचिव अजय कुर्रे की शिकायत कर स्थानांतरण का आवेदन 17 अगस्त 2020 को दिया था। मुख्यमंत्री कार्यालय से अग्रेषित पत्र के परिपालन में पंचायत संचालनालय के संयुक्त संचालक जेपी सिंह ने 7 नवंबर 2020 को कोरबा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित कर आवेदन पत्र पर नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया है। उक्त पत्र दिसंबर माह में जिला पंचायत कार्यालय पहुंच चुका है अब देखना है कि इन चर्चित पंचायत कर्मचारियों का तबादला कब तक किया जाता है?
हम आपको बता दें कि अजय कुर्रे अरसेना पंचायत का सचिव है किन्तु सतरेंगा, बड़गांव का उसके पास पत्र प्रभार है व डोकरबना पंचायत का भी अतिरिक्त प्रभार अजय कुर्रे को सौंपा गया था जो अभी दूसरे के पास है। अजय कुर्रे एक साथ 4 पंचायतों के प्रभार में चल रहे थे। वर्तमान में रिकार्ड के अनुसार अजय कुर्रे अरसेना, बड़गांव और सतरेंगा का प्रभार संभाल रहे हैं। इसी तरह देवनारायण दिव्य जो कि करारोपण अधिकारी हैं, उन्हें लेमरू पंचायत का सचिवीय प्रभार दिया गया है। सीईओ श्री रात्रे ने ही करारोपण अधिकारी होते हुए भी श्री दिव्य को पंचायत सचिव के तौर पर पदस्थ किया था। इस तरह अपने लाभ के लिए मनमानीपूर्ण पदस्थापना व सतरेंगा सहित अन्य पंचायतों में आर्थिक गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आती रही।

Advertisement Carousel