Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा हुल्ला पार्टी को भी छका रहे हाथी, दल ने 8 मकानों को...

हुल्ला पार्टी को भी छका रहे हाथी, दल ने 8 मकानों को तोड़ा, खूनी दंतैल आ धमके परला नवापारा के जंगल… दहशत में ग्रामवासी….

कोरबा(खटपट न्यूज़)। वन मंडल कटघोरा के जटगा रेंज में बुधवार रात हाथियों के दल ने हुल्ला पार्टी को चकमा देकर 8 मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इन हाथियों के आने की भनक तक नहीं लग पायी और ग्राम कारीमाटी में डेरा जमाए हाथियों के झुंड ने धनरास व पत्थरफोड़ में मकानों को क्षतिग्रस्त करते हुए जटगा रेंज में प्रवेश कर लिया। स्थानीय सूचनाओं के मुताबिक करीब 43 हाथियों के धनरास के जंगल में विचरण करने की जानकारी प्राप्त हो रही है।


दो खूनी हिंसक दंतैल हाथियों की आने व कापा नवापारा कोसाबाड़ी के जंगल में विचरण करने की जानकारी प्राप्त हो रही है। वन कर्मचारियों ने संबंधित ग्रामवासियों से अपने जान माल की रक्षा करते हुए हाथियों से दूरी बनाए रखने की मुनादी की है।

Advertisement Carousel