Monday, March 23, 2026
Home कोरबा छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान : डॉ. सुनहरे पापुलर क्वीन ऑफ यूनिवर्स ...

छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान : डॉ. सुनहरे पापुलर क्वीन ऑफ यूनिवर्स के खिताब से नवाजी गईं


कोरबा-जमनीपाली(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ राज्य व कोरबा जिले की बेटी को पापुलर क्वीन ऑफ यूनिवर्स से सम्मानित किया गया है।कोविड-19 के कारण प्रतिभागी वर्चुअल ऑनलाइन प्रतियोगिता में शामिल हुए जिसमें जिले की होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. श्रीमती रीतेश सुनहरे को पापुलर क्वीन ऑफ यूनिवर्स 2020 के खिताब से नवाजा गया।
पिछले वर्ष 2019 में डॉ. रीतेश सुनहरे को मुंबई में आयोजित आइवा (आईएडब्ल्यूए) मिसेस इंडिया के चैरिटी क्वीन के अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इस साल 2020 केे अक्टूबर में इंटरनेशनल वर्चुअल ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों से अलग-अलग पैजेंट से प्रतियोगिता में जीती हुई लगभग 50 से अधिक क्वीन्स ने भाग लिया था।

मुंबई स्थित इनोक्टिव आर्टिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (आईएडब्ल्यूए) एवं सामाजिक संस्था है जिसका मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण महिलाओं को विभिन्न प्रकार से आत्मनिर्भर एवं महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना, घरेलू हिंसा को रोकथाम के प्रति जागरूता फैलाना, महिला स्वास्थ्य के प्रति होने वाले गंभीर बीमारी जैसे ब्रेस्ट कैंसर के कारण, निदान के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

स्पर्धा की विजेता डॉ. श्रीमती सुनहरे ने चर्चा में कहा कि वे एजुकेशन ऑफ एवरनेस पर भरोसा करती है और भारत रत्न डॉ. बाबा साहब अंबेडकर के विचारों का अनुशरण करती है क्योंकि उन्होंने महिलाओं के लिए शिक्षा और रोजगार के समान अवसर का प्रावधान संविधान में रखा है। डॉ. अंबेडकर की कड़ी मेहनत और ऊंचे विचारों का नतीजा है कि आज वह इंटरनेशनल प्लेटफार्म पर पहुंच सकी है और अपनी सोच को आसमान की ऊंचाई तक पहुंचा सकती हूं जो कि छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण की दिशा में नींव का पत्थर साबित होगा। हम सभी को मिल-जुलकर महिलाओं के प्रति हो रहे घरेलू हिंसा, बलात्कार एवं छेड़छाड़ जैसे सामाजिक बुराईयों को समाज, शहर व देश से हटाना होगा।
गौरतलब है कि कोरबा जिले की होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. श्रीमती रीतेश सुनहरे समाज सेवा में अग्रणी हैंं जो समय-समय पर महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करती आ रही है। छग शासन के सोनचिरैय्या कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय स्कूलों में छात्राओं को यौन शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है ताकि स्कूली छात्राओं को गंभीर बीमारियों से बचाया जा सके।

Advertisement Carousel