Monday, March 23, 2026
Home कोरबा टायर फटने से अनियंत्रित हुई पिकअप पलटी, 35 मजदूर घायल

टायर फटने से अनियंत्रित हुई पिकअप पलटी, 35 मजदूर घायल

बाइक सवार को भी लिया चपेट में

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा-चांपा मार्ग पर मजदूरों से भरी एक पिकअप बजरंग चौक सीतामणी के समीप टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप ने एक बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना में 35 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार कोरबा-चाम्पा मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम 5 बजे पिकअप क्रमांक सीजी-12एपी-3638 कोरबा से चाम्पा की ओर जा रही थी। इस दौरान अचानक पिकअप के पिछला टायर फट गया जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में सवार 35 से 40 मजदूर घायल हो गए हैं वहीं बाइक में सवार 2 लोग चाम्पा से कोरबा की ओर आ रहे थे वे भी पिकअप की चपेट में आ गए और सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना राहगीरों के द्वारा डॉयल 112 व कोतवाली पुलिस को दी गई। डॉयल 112 के कर्मियों ने घटनास्थल पहुंचकर घायलों को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। कोतवाली टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement Carousel