Wednesday, May 27, 2026
Home रायपुर राजधानी पुलिस ने जप्त की अवैध शराब…

राजधानी पुलिस ने जप्त की अवैध शराब…

रायपुर।  शहर के खमतराई थाना में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए हरियाणा पासिंग ट्रक को अवैध शराब का परिवहन करते पकड़ा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 58 पेटी शराब जब्त की गई है। जब्त की गई शराब की कीमत 6 लाख रुपए बताई गई है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने व्यास तालाब के पास घेराबंदी कर ट्रक को रोक तलाशी ली तो पाया कि निचले हिस्से पर चैम्बर बनाकर अवैध रूप से शराब का परिवहन किया जा रहा था।

Advertisement Carousel