Monday, March 23, 2026
Home रायपुर महापौर एजाज ढेबर ने गोलबाजार के व्यापारियों को आष्वस्त किया.

महापौर एजाज ढेबर ने गोलबाजार के व्यापारियों को आष्वस्त किया.


रायपुर –

राजधानी शहर के प्रथम नागरिक महापौर श्री एजाज ढेबर ने आज नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन के महापौर कार्यालयीन कक्ष में उनसे मिलने पहुंचे ऐतिहासिक गोलबाजार के व्यापारियों एवं उनके साथ आये छत्तीसगढ चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों को चर्चा के दौरान आष्वस्त किया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल के निर्देष एवं राज्य के नगरीय प्रषासन एवं विकास मंत्री डाॅ. षिव कुमार डहरिया के मार्गदर्षन में नगर पालिक निगम रायपुर एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से राज्य शासन के निर्देषानुसार राजधानी के ऐतिहासिक गोलबाजार को स्मार्ट बाजार बनाने एवं वहां के किरायेदार व्यापारियों को मालिकाना हक देने की कार्यवाही के दौरान वहां के किसी भी व्यापारी को परेषानी नहीं होगी।
महापौर ने कहा कि इसके लिए व्यापारियों को किसी भी तरह से भ्रमित होने की आवष्यकता कदापि नहीं है। शीघ्र ही गोलबाजार को स्मार्ट बाजार बनाने सहित वहां के व्यापारियों को नियमानुसार प्रषासनिक प्रक्रिया के तहत मालिकाना हक देने की कार्यवाही प्रारंभ होगी। सभी व्यापारियों एवं चेम्बर आफ कामर्स के पदाधिकारियों ने विष्वास व्यक्त किया कि राज्य शासन एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल के निर्देषानुसार महापौर श्री एजाज ढेबर के सतत प्रयासों के सुफल स्वरूप उन्हें शीघ्र दुकानों का मालिकाना हक नियमानुसार मिल सकेगा एवं ऐतिहासिक गोलबाजार नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के माध्यम से राजधानी का सबसे स्मार्ट बाजार के रूप में विकसित होगा। महापौर श्री एजाज ढेबर को व्यापारियों की शंकाओं का चर्चा में त्वरित समाधान करने पर व्यापारियों ने धन्यवाद दिया। चर्चा के दौरान महापौर कक्ष में नगर निगम एमआईसी सदस्य श्री ज्ञानेष शर्मा, श्री कुमार मेनन, एमआईसी सदस्य प्रतिनिधि श्री राधेष्याम विभार उपस्थित थे।

Advertisement Carousel