कोरबा-कुसमुंडा(खटपट न्यूज़)। पिता के निधन के बाद लंबे समय से दुकान न जा कर कर्मचारी पर भरोसा करना पोल्ट्री व्यवसायी को महंगा पड़ गया। कर्मचारी ने थोक खरीदारों से प्राप्त राशि को हिसाब में शामिल न कर 2 लाख 1 हजार 511 रुपये का गबन कर लिया।

जानकारी के मुताबिक मो. सलीम पिता स्व. हाजी अब्दुल हमीद 44वर्ष, निवासी मोतीसागर रोड गायत्री मंदिर के पीछे थाना कोतवाली के द्वारा विगत लगभग 12वर्ष से कुसमुण्डा कुचैना मोड़ में ग्रीन गगन बायलर के नाम से मुर्गा दुकान संचालन किया जा रहा है। चिल्हर एवं थोक मुर्गे का विक्रय कार्य की देखरेख के एवं संचालन के लिए शफीक अंसारी पिता मो. इदन अली खान निवासी कुसमुण्डा को अस्थाई कर्मचारी के रूप में रखा गया था। वह मुर्गा को थोक ग्राहको एवं चिल्लहर ग्राहको को बिक्री कर रूपये लेकर अपने पास रखा रहता था एवं बाद में मो.सलीम को हिसाब-किताब दिया करता था। मो. सलीम का अपने पिता का इंतकाल हो जाने एवं घरेलू कार्य में व्यस्त रहने के कारण कुसमुण्डा आना- जाना कम हो गया था। दिनांक 01.09.2020 से 02.12.2020 तक का हिसाब पूछने पर शफीक अंसारी टाल-मटोल करते रहा और करीबन 2-3 माह का हिसाब करने पर सही हिसाब नहीं देते हुये थोक एवं चिल्लहर ग्राहकों के रूपये का गबन करते रहा। उसके विरुद्ध मो.सलीम की रिपोर्ट पर धारा 408 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।















