Wednesday, May 27, 2026
Home रायपुर छत्तीसगढ़ में 7 हजार वर्गफुट की रंगोली बनाएगा महिला आयोग.

छत्तीसगढ़ में 7 हजार वर्गफुट की रंगोली बनाएगा महिला आयोग.

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर आयोजनों का सिलसिला जारी है। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग भी अपनी तरह का अनूठा आयोजन करने की कोशिश में है। राज्य महिला आयोग, 17 दिसम्बर को रायपुर में 7 हजार वर्गफुट की रंगोली बनाने जा रहा है।

रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में यह रंगोली 100 फीट लम्बी और 70 फीट चौड़ी होगी।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने बताया, विशाल रंगोली के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हुए छत्तीसगढ़ के विकास के रंगों को प्रदर्शित किया जाएगा।

महिला आयोग की अध्यक्ष ने दावा किया, छत्तीसगढ़ में अब तक इतनी बड़ी रंगोली नहीं बनाई गई है। यह रंगोली छत्तीसगढ़ के गौरव के प्रतीक के रूप में तैयार की जा रही है। आयोजन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया भी शामिल होंगी। इस रंगोली को 17 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे से देखा जा सकेगा।

Advertisement Carousel