Friday, May 29, 2026
Home छत्तीसगढ़ स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की प्रतिमा का सीएम ने किया अनावरण

स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की प्रतिमा का सीएम ने किया अनावरण

रायपुर, (खटपट न्यूज)।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर-चाँपा जिले की सक्ती नगरपालिका परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लोकप्रिय जन नेता स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत की प्रतिमा का अनावरण किया।

प्रतिमा का किया अनावरण

स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत की 98 वीं जयंती के अवसर पर प्रतिमा का अनावरण करते हुए श्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के अस्मिता के प्रतीक स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत जी जनप्रिय नेता थे। वे चार बार मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे। उनके ऐतिहासिक कार्य निर्वहन क्षमता को प्रदेश की जनता हमेशा याद रखेगी। कृषक परिवार से होने के कारण स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत ने क्षेत्र में खेती-किसानी, सिंचाई और सड़कों के विकास के लिए लिए काम किया। उन्होंने सिंचाई और सड़क के महत्व को न केवल समझा बल्कि उसे मूर्तरूप देने का दूरदर्शी निर्णय भी लिया। स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत ने हसदेव नदी के अथाह जल को संचित करने बांगो बांध का सपना देखा, जो आगे साकार भी हुआ। वे पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के भी स्वप्नदृष्टा थे। सरल और सहज व्यक्तित्व के धनी स्वर्गीय बिसाहू दास जी सादा जीवन और उच्च विचार में विश्वास रखते थे। उनकी अद्भुत नेतृत्व क्षमता संगठन के लिए आदर्श है।

प्रतिमा का किया अनावरण
अनावरण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, राजस्व मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़, विधायक श्री रामकुमार यादव एवं जनप्रतिनिधिगण सहित श्री राजेश महंत, श्री सूरज महंत, श्री सृजन महंत, श्री मुरारी लाल तिवारी, श्री रघुराज पांडेय तथा जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

Advertisement Carousel