Tuesday, March 24, 2026
Home Uncategorized सोलवां को फुलसरी संकुल में जोड़ने पर आपत्ति, मदनपुर में ही रखने...

सोलवां को फुलसरी संकुल में जोड़ने पर आपत्ति, मदनपुर में ही रखने ग्रामीणों की गुहार


0 ग्रामसभा में प्रस्ताव भी, निदान 36 शिविर में सिर्फ आश्वासन मिला
कोरबा,(खटपट न्यूज़)। कोरबा विकासखण्ड के सुदूर वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोलवां को फुलसरी संकुल में जोड़ने की कागजी कार्रवाई चल रही है। ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधियों ने संकुल को यथावत मदनपुर में रखने कलेक्टर से गुहार लगाई है।

ग्रामसभा में पारित प्रस्ताव

लिखित आवेदन में उल्लेख है कि प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला सोलवां को नवीन संकुल केंद्र फुलसरी में शामिल किया गया है, जिसकी दूरी मुख्य सड़क से 16 किलोमीटर दूर है। चूंकि यह क्षेत्र जंगली जानवरों से प्रभावित है व आये दिन विचरण होता रहता है वहीं मदनपुर संकुल से सोलवां की दूरी 10 किलोमीटर है और कच्ची मार्ग से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी है। इन परिस्थितियों को लेकर ग्रामवासियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने फुलसरी संकुल में शामिल करने पर आपत्ति जताई है। संकुल को मदनपुर यथावत रखने ग्रामसभा आयोजित कर प्रस्ताव भी शिक्षा विभाग को दिया गया था। ग्रामीणों ने कोलगा में आयोजित निदान 36 शिविर 11फरवरी 2021 को आवेदन लगाकर आपत्ति दर्ज कराया था जिस पर विभाग के बीईओ संजय कुमार अग्रवाल ने संकुल को यथावत करने का आश्वासन दिया लेकिन इसके बावजूद फुलसरी की प्राचार्या जिला मुख्यालय में सोलवां को फुलसरी संकुल में जोड़ने दबाव बना रही हैं। इस पर ग्रामीणजनों और पंचायत प्रतिनिधियों को आपत्ति है।

00 सत्या पाल 00(7999281136)

Advertisement Carousel